क़ुरआनी दुआएँ

क़ुरआन में ज्ञान और मार्गदर्शन की दुआएँ

इन दुआओं में ज्ञान, हिकमत और मार्गदर्शन माँगा गया है, और यह भी कि मार्गदर्शन मिलने के बाद दिल दृढ़ रहे। हर दुआ अपनी पूरी आयत के भीतर, अरबी और एक प्रकाशित अनुवाद के साथ दी गई है।

ऐ मेरे रब, मेरा ज्ञान बढ़ा दे

नबी को और ज्ञान माँगने का आदेश दिया गया। (Taha 20:114)

20:114पृष्ठ 320 · जुज़ 16

فَتَعَـٰلَى ٱللَّهُ ٱلْمَلِكُ ٱلْحَقُّ ۗ وَلَا تَعْجَلْ بِٱلْقُرْءَانِ مِن قَبْلِ أَن يُقْضَىٰٓ إِلَيْكَ وَحْيُهُۥ ۖ وَقُل رَّبِّ زِدْنِى عِلْمًا ۝١١٤

अतः सर्वोच्च है अल्लाह, जो सच्चा बादशाह है, और क़ुरआन को पढ़ने में जल्दी[39] न करें, इससे पूर्व कि आपकी ओर उसकी वह़्य पूरी की जाए तथा कहें : ऐ मेरे पालनहार! मुझे ज्ञान में बढ़ा दे।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[39] जब जिबरील अलैहिस्सलाम नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास वह़्य (प्रकाशना) लाते, तो आप इस भय से कि कुछ भूल न जाएँ, उनके साथ-साथ ही पढ़ने लगते। अल्लाह ने आपको ऐसा करने से रोक दिया। इसका वर्णन सूरतुल-क़ियामा, आयत : 75 में आ रहा है।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन

ऐ मेरे रब, मेरा सीना खोल दे और मेरा काम आसान कर दे

फ़िरऔन से बात करने से पहले मूसा की दुआ, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास, आसानी और साफ़ बोली माँगी। (Taha 20:25–28)

20:25पृष्ठ 313 · जुज़ 16

قَالَ رَبِّ ٱشْرَحْ لِى صَدْرِى ۝٢٥

उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे लिए मेरा सीना खोल दे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन
20:26पृष्ठ 313 · जुज़ 16

وَيَسِّرْ لِىٓ أَمْرِى ۝٢٦

तथा मेरे लिए मेरा काम सरल कर दे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन
20:27पृष्ठ 313 · जुज़ 16

وَٱحْلُلْ عُقْدَةً مِّن لِّسَانِى ۝٢٧

और मेरी ज़बान की गाँठ खोल दे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन
20:28पृष्ठ 313 · जुज़ 16

يَفْقَهُوا۟ قَوْلِى ۝٢٨

ताकि वे मेरी बात समझ लें।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन

हमें सीधे रास्ते पर चला

अल-फ़ातिहा से, जो नमाज़ की हर रकअत में पढ़ी जाती है। (Al-Fatihah 1:6)

1:6पृष्ठ 1 · जुज़ 1

ٱهْدِنَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلْمُسْتَقِيمَ ۝٦

हमें सीधे मार्ग पर चला।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन

हमें हिदायत देने के बाद हमारे दिलों को टेढ़ा न कर

ज्ञान में पक्के लोगों की दुआ। (Ali Imran 3:8)

3:8पृष्ठ 50 · जुज़ 3

رَبَّنَا لَا تُزِغْ قُلُوبَنَا بَعْدَ إِذْ هَدَيْتَنَا وَهَبْ لَنَا مِن لَّدُنكَ رَحْمَةً ۚ إِنَّكَ أَنتَ ٱلْوَهَّابُ ۝٨

(तथा वे कहते हैं :) ऐ हमारे पालनहार! हमें हिदायत देने के बाद हमारे दिलों को टेढ़ा न कर, और हमें अपनी ओर से दया प्रदान कर। निःसंदेह तू ही बहुत बड़ा दाता है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन

मुझे हिकमत दे और नेक लोगों के साथ मिला

इब्राहीम की दुआ का हिस्सा। (Ash-Shuara 26:83)

26:83पृष्ठ 370 · जुज़ 19

رَبِّ هَبْ لِى حُكْمًا وَأَلْحِقْنِى بِٱلصَّـٰلِحِينَ ۝٨٣

ऐ मेरे पालनहार! मुझे हुक्म (धर्म का ज्ञान) प्रदान कर और मुझे नेक लोगों के साथ मिला।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन

हमें रहमत दे और हमारा मामला ठीक कर दे

गुफा में शरण लेने वाले युवकों के शब्द। (Al-Kahf 18:10)

18:10पृष्ठ 294 · जुज़ 15

إِذْ أَوَى ٱلْفِتْيَةُ إِلَى ٱلْكَهْفِ فَقَالُوا۟ رَبَّنَآ ءَاتِنَا مِن لَّدُنكَ رَحْمَةً وَهَيِّئْ لَنَا مِنْ أَمْرِنَا رَشَدًا ۝١٠

जब उन युवकों ने गुफा में शरण ली[4], तो उन्होंने कहा : ऐ हमारे पालनहार! हमें अपने पास से दया प्रदान कर और हमारे लिए हमारे मामले में मार्गदर्शन (सीधे रास्ते पर चलने) को आसान कर दे।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[4] अर्थात नवयुवकों ने अपने ईमान की रक्षा के लिए गुफा में शरण ली। जिस गुफा के ऊपर आगे चलकर उनके नामों का स्मारक शिलालेख लगा दिया गया था। उल्लेखों से यह विदित होता है कि युवक ईसा अलैहिस्सलाम के अनुयायियों में से थे। और रोम के मुश्रिक राजा की प्रजा थे। जो एकेश्वरवादियों का शत्रु था। और उन्हें मूर्ति पूजा के लिए बाध्य करता था। इसलिए वे अपने ईमान की रक्षा के लिए जार्डन की गुफा में चले गए, जो नये शोध के अनुसार जार्डन की राजधानी से 8 की◦ मी◦ दूर (रजीब) में अवशेषज्ञों को मिली है। जिस गुफा के ऊपर सात स्तंभों की मस्जिद के खँडहर और गुफा के भीतर आठ समाधियाँ तथा उत्तरी दीवार पर पुरानी यूनानी लिपि में एक शिलालेख मिला है और उसपर किसी जीव का चित्र भी है। जो कुत्ते का चित्र बताया जाता है और यह 'रजीब' ही 'रक़ीम' का बदला हुआ रूप है। (देखिए : भाष्य दावतुल क़ुरआन : 2/983)
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5संदर्भ सहित पढ़ें
मेरा चिंतन
पाठ स्रोत और सटीकता

मूल अरबी: Tanzil Uthmani v1.1. अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5.

सभी 6,236 आयत संदर्भों को स्रोत से मिलाकर जाँचा गया है। यह तकनीकी अखंडता जाँच है, स्वतंत्र विद्वत समीक्षा नहीं। आरंभ की बिस्मिल्लाहें उसी रूप में सुरक्षित रखी गई हैं जिस रूप में मिली थीं।

# PLEASE DO NOT REMOVE OR CHANGE THIS COPYRIGHT BLOCK
#====================================================================
#
#  Tanzil Quran Text (Uthmani, Version 1.1)
#  Copyright (C) 2007-2026 Tanzil Project
#  License: Creative Commons Attribution 3.0
#
#  This copy of the Quran text is carefully produced, highly 
#  verified and continuously monitored by a group of specialists 
#  at Tanzil Project.
#
#  TERMS OF USE:
#
#  - Permission is granted to copy and distribute verbatim copies 
#    of this text, but CHANGING IT IS NOT ALLOWED.
#
#  - This Quran text can be used in any website or application, 
#    provided that its source (Tanzil Project) is clearly indicated, 
#    and a link is made to tanzil.net to enable users to keep
#    track of changes.
#
#  - This copyright notice shall be included in all verbatim copies 
#    of the text, and shall be reproduced appropriately in all files 
#    derived from or containing substantial portion of this text.
#
#  Please check updates at: http://tanzil.net/updates/
#
#====================================================================
पूरा स्रोत-विवरण और अनुमतियाँ

और क़ुरआनी दुआएँ

हदीस में सिखाई गई दुआएँ, जैसे सुबह और शाम के अज़कार, संदर्भों सहित यहाँ समझाई गई हैं: हमारी अज़कार मार्गदर्शिका.

ज़िक्र काउंटर खोलें
स्रोतों के साथ अध्ययन

विस्तृत मार्गदर्शिकाएँ

स्पष्ट स्रोतों और अगले व्यावहारिक कदमों के साथ अंग्रेज़ी में पूरी मार्गदर्शिकाएँ पढ़ें।

सभी मार्गदर्शिकाएँ

अनुवाद स्रोत

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
Translated by Azizul Haq Al-Omari.
स्रोत संस्करण: 1.1.5 · 2025-08-05

QuranEnc.com · अर्थों का अनुवाद

स्रोत अनुमतियाँ · अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ

यह भाषा संस्करण क़ुरआन के एक नामित प्रकाशित अनुवाद का उपयोग करता है, धर्मग्रंथ के स्वचालित अनुवाद का नहीं।

इंटरफ़ेस का अनुवाद AI की सहायता से किया गया है। स्वतंत्र मातृभाषी समीक्षा लंबित है। अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ · मूल अंग्रेज़ी पढ़ें