بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ ٱلْفَلَقِ ١
(ऐ नबी!) कह दीजिए : मैं सुबह के पालनहार की शरण लेता हूँ।
क़ुरआन ईमान वालों को नुक़सान, शैतानों की उकसाहटों और ज़ुल्म से अल्लाह की पनाह माँगना सिखाता है। आख़िरी दो सूरहें, अल-फ़लक़ और अन-नास, ख़ुद पनाह माँगने के शब्द हैं।
सूरह अल-फ़लक़, जिसमें उसकी पैदा की हुई चीज़ों की बुराई, अंधेरे, जादू और हसद से पनाह माँगी गई है। (Al-Falaq 113:1–5)
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ ٱلْفَلَقِ ١
(ऐ नबी!) कह दीजिए : मैं सुबह के पालनहार की शरण लेता हूँ।
مِن شَرِّ مَا خَلَقَ ٢
उस चीज़ की बुराई से, जो उसने पैदा की।
وَمِن شَرِّ غَاسِقٍ إِذَا وَقَبَ ٣
तथा अंधेरी रात की बुराई से, जब वह छा जाए।[1]
وَمِن شَرِّ ٱلنَّفَّـٰثَـٰتِ فِى ٱلْعُقَدِ ٤
तथा गाँठों में फूँकने वालियों की बुराई से।
وَمِن شَرِّ حَاسِدٍ إِذَا حَسَدَ ٥
तथा ईर्ष्या करने वाले की बुराई से, जब वह ईर्ष्या करे।[2]
सूरह अन-नास, जिसमें वसवसा डालकर पीछे हट जाने वाले से पनाह माँगी गई है। (An-Nas 114:1–6)
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ قُلْ أَعُوذُ بِرَبِّ ٱلنَّاسِ ١
(ऐ नबी!) कह दीजिए : मैं शरण लेता हूँ लोगों के पालनहार की।
مَلِكِ ٱلنَّاسِ ٢
लोगों के बादशाह की।
إِلَـٰهِ ٱلنَّاسِ ٣
लोगों के सत्य पूज्य की।[1]
مِن شَرِّ ٱلْوَسْوَاسِ ٱلْخَنَّاسِ ٤
वसवसा डालने वाले, पीछे हट जाने वाले की बुराई से।
ٱلَّذِى يُوَسْوِسُ فِى صُدُورِ ٱلنَّاسِ ٥
जो लोगों के दिलों में वसवसे डालता है।
مِنَ ٱلْجِنَّةِ وَٱلنَّاسِ ٦
जिन्नों और इनसानों में से।[2]
नबी को इन शब्दों के साथ पनाह माँगने का आदेश दिया गया। (Al-Muminun 23:97–98)
وَقُل رَّبِّ أَعُوذُ بِكَ مِنْ هَمَزَٰتِ ٱلشَّيَـٰطِينِ ٩٧
तथा आप दुआ करें : ऐ मेरे पालनहार! मैं शैतानों की उकसाहटों से तेरी शरण चाहता हूँ।
وَأَعُوذُ بِكَ رَبِّ أَن يَحْضُرُونِ ٩٨
तथा ऐ मेरे पालनहार! मैं इस बात से भी तेरी शरण माँगता हूँ कि वे मेरे पास आएँ।
मूसा ने डर की हालत में मिस्र छोड़ते समय यह कहा। (Al-Qasas 28:21)
فَخَرَجَ مِنْهَا خَآئِفًا يَتَرَقَّبُ ۖ قَالَ رَبِّ نَجِّنِى مِنَ ٱلْقَوْمِ ٱلظَّـٰلِمِينَ ٢١
तो वह डरता हुआ उस (शहर) से निकल पड़ा, इंतज़ार करता था (कि अब क्या होगा), उसने प्रार्थना की : ऐ मेरे पालनहार! मुझे इन ज़ालिम लोगों से बचा ले।
फ़िरऔन की पत्नी की दुआ, जिसे ईमान वालों के लिए मिसाल के तौर पर पेश किया गया है। (At-Tahrim 66:11)
وَضَرَبَ ٱللَّهُ مَثَلًا لِّلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ ٱمْرَأَتَ فِرْعَوْنَ إِذْ قَالَتْ رَبِّ ٱبْنِ لِى عِندَكَ بَيْتًا فِى ٱلْجَنَّةِ وَنَجِّنِى مِن فِرْعَوْنَ وَعَمَلِهِۦ وَنَجِّنِى مِنَ ٱلْقَوْمِ ٱلظَّـٰلِمِينَ ١١
तथा अल्लाह ने उन लोगों के लिए, जो ईमान लाए, फ़िरऔन की पत्नी का उदाहरण[10] दिया है। जब उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे लिए अपने पास जन्नत में एक घर बना तथा मुझे फ़िरऔन और उसके कर्म से बचा ले और मुझे अत्याचारी लोगों से छुटकारा दे।
मूसा की क़ौम के शब्द, जिन्होंने अल्लाह पर भरोसा किया। (Yunus 10:85–86)
فَقَالُوا۟ عَلَى ٱللَّهِ تَوَكَّلْنَا رَبَّنَا لَا تَجْعَلْنَا فِتْنَةً لِّلْقَوْمِ ٱلظَّـٰلِمِينَ ٨٥
तो उन्होंने कहा : हमने अल्लाह ही पर भरोसा किया है। ऐ हमारे पालनहार! हमें अत्याचारी लोगों के लिए आज़माइश न बना।
وَنَجِّنَا بِرَحْمَتِكَ مِنَ ٱلْقَوْمِ ٱلْكَـٰفِرِينَ ٨٦
और हमें काफ़िर लोगों से अपनी रहमत से नजात दे।
इब्राहीम और उनके साथियों की दुआ का हिस्सा। (Al-Mumtahanah 60:5)
رَبَّنَا لَا تَجْعَلْنَا فِتْنَةً لِّلَّذِينَ كَفَرُوا۟ وَٱغْفِرْ لَنَا رَبَّنَآ ۖ إِنَّكَ أَنتَ ٱلْعَزِيزُ ٱلْحَكِيمُ ٥
ऐ हमारे पालनहार! हमें काफ़िरों के लिए परीक्षण[3] न बना और ऐ हमारे पालनहार! हमें क्षमा कर दे। निश्चय तू ही प्रभुत्वशाली, पूर्ण हिकमत वाला है।
मूल अरबी: Tanzil Uthmani v1.1. अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5.
सभी 6,236 आयत संदर्भों को स्रोत से मिलाकर जाँचा गया है। यह तकनीकी अखंडता जाँच है, स्वतंत्र विद्वत समीक्षा नहीं। आरंभ की बिस्मिल्लाहें उसी रूप में सुरक्षित रखी गई हैं जिस रूप में मिली थीं।
# PLEASE DO NOT REMOVE OR CHANGE THIS COPYRIGHT BLOCK
#====================================================================
#
# Tanzil Quran Text (Uthmani, Version 1.1)
# Copyright (C) 2007-2026 Tanzil Project
# License: Creative Commons Attribution 3.0
#
# This copy of the Quran text is carefully produced, highly
# verified and continuously monitored by a group of specialists
# at Tanzil Project.
#
# TERMS OF USE:
#
# - Permission is granted to copy and distribute verbatim copies
# of this text, but CHANGING IT IS NOT ALLOWED.
#
# - This Quran text can be used in any website or application,
# provided that its source (Tanzil Project) is clearly indicated,
# and a link is made to tanzil.net to enable users to keep
# track of changes.
#
# - This copyright notice shall be included in all verbatim copies
# of the text, and shall be reproduced appropriately in all files
# derived from or containing substantial portion of this text.
#
# Please check updates at: http://tanzil.net/updates/
#
#====================================================================
पूरा स्रोत-विवरण और अनुमतियाँहदीस में सिखाई गई दुआएँ, जैसे सुबह और शाम के अज़कार, संदर्भों सहित यहाँ समझाई गई हैं: हमारी अज़कार मार्गदर्शिका.
ज़िक्र काउंटर खोलेंस्पष्ट स्रोतों और अगले व्यावहारिक कदमों के साथ अंग्रेज़ी में पूरी मार्गदर्शिकाएँ पढ़ें।

The three Quls explained: meanings of Al-Ikhlas, Al-Falaq and An-Nas, why Al-Ikhlas equals a third of the Quran, and when the Prophet recited them for refuge.
Read the guide
Read Ayatul Kursi in Arabic and English, understand Quran 2:255 in context, check authentic hadith about its virtues, and learn it with a practical memorisation plan.
Read the guide
Build a morning and evening adhkar routine with identifiable hadith references, source-specific counts, complete Quran chapter links and careful reading guidance.
Read the guideHindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
Translated by Azizul Haq Al-Omari.
स्रोत संस्करण: 1.1.5 · 2025-08-05
QuranEnc.com · अर्थों का अनुवाद
स्रोत अनुमतियाँ · अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ
यह भाषा संस्करण क़ुरआन के एक नामित प्रकाशित अनुवाद का उपयोग करता है, धर्मग्रंथ के स्वचालित अनुवाद का नहीं।
इंटरफ़ेस का अनुवाद AI की सहायता से किया गया है। स्वतंत्र मातृभाषी समीक्षा लंबित है। अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ · मूल अंग्रेज़ी पढ़ें