بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ لَآ أُقْسِمُ بِيَوْمِ ٱلْقِيَـٰمَةِ ١
मैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन[1] की।
अल-क़ियामा
القيامةअभ्यास के लिए अरबी छिपी हुई है। उसे दिखाने के लिए आयत पर टैप करें, माउस ले जाएँ या फ़ोकस करें। पढ़ने पर लौटने के लिए बटन फिर दबाएँ।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ لَآ أُقْسِمُ بِيَوْمِ ٱلْقِيَـٰمَةِ ١
मैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन[1] की।
وَلَآ أُقْسِمُ بِٱلنَّفْسِ ٱللَّوَّامَةِ ٢
तथा मैं क़सम खाता हूँ निंदा[2] करने वाली अंतरात्मा की।
أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَـٰنُ أَلَّن نَّجْمَعَ عِظَامَهُۥ ٣
क्या इनसान समझता है कि हम कभी उसकी हड्डियों को एकत्र नहीं करेंगे?
بَلَىٰ قَـٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّىَ بَنَانَهُۥ ٤
क्यों नहीं? हम इस बता का भी सामर्थ्य रखते हैं कि उसकी उंगलियों की पोर-पोर सीधी कर दें।
بَلْ يُرِيدُ ٱلْإِنسَـٰنُ لِيَفْجُرَ أَمَامَهُۥ ٥
बल्कि मनुष्य चाहता है कि अपने आगे भी[3] गुनाह करता रहे।
يَسْـَٔلُ أَيَّانَ يَوْمُ ٱلْقِيَـٰمَةِ ٦
वह पूछता है कि क़ियामत का दिन कब होगा?
فَإِذَا بَرِقَ ٱلْبَصَرُ ٧
तो जब आँख चौंधिया जाएगी।
وَخَسَفَ ٱلْقَمَرُ ٨
और चाँद को ग्रहण लग जाएगा।
وَجُمِعَ ٱلشَّمْسُ وَٱلْقَمَرُ ٩
और सूर्य और चाँद एकत्र[4] कर दिए जाएँगे।
يَقُولُ ٱلْإِنسَـٰنُ يَوْمَئِذٍ أَيْنَ ٱلْمَفَرُّ ١٠
उस दिन मनुष्य कहेगा कि भागने का स्थान कहाँ है?
كَلَّا لَا وَزَرَ ١١
कदापि नहीं, शरण लेने का स्थान कोई नहीं।
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمُسْتَقَرُّ ١٢
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर लौटकर जाना है।
يُنَبَّؤُا۟ ٱلْإِنسَـٰنُ يَوْمَئِذٍۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ ١٣
उस दिन इनसान को बताया जाएगा जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।[5]
بَلِ ٱلْإِنسَـٰنُ عَلَىٰ نَفْسِهِۦ بَصِيرَةٌ ١٤
बल्कि इनसान स्वयं अपने विरुद्ध गवाह[6] है।
وَلَوْ أَلْقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ ١٥
अगरचे वह अपने बहाने पेश करे।
لَا تُحَرِّكْ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعْجَلَ بِهِۦٓ ١٦
(ऐ नबी!) आप इसके साथ अपनी ज़ुबान न हिलाएँ[7], ताकि इसे शीघ्र याद कर लें।
إِنَّ عَلَيْنَا جَمْعَهُۥ وَقُرْءَانَهُۥ ١٧
निःसंदेह उसको एकत्र करना और (आपका) उसे पढ़ना हमारे ज़िम्मे है।
فَإِذَا قَرَأْنَـٰهُ فَٱتَّبِعْ قُرْءَانَهُۥ ١٨
अतः जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पठन का अनुसरण करें।
ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا بَيَانَهُۥ ١٩
फिर निःसंदेह उसे स्पषट करना हमारे ही ज़िम्मे है।
كَلَّا بَلْ تُحِبُّونَ ٱلْعَاجِلَةَ ٢٠
कदापि नहीं[8], बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।
وَتَذَرُونَ ٱلْـَٔاخِرَةَ ٢١
और बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ ٢٢
उस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।
إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ ٢٣
अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍۭ بَاسِرَةٌ ٢٤
और कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।
تَظُنُّ أَن يُفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ ٢٥
उन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।
كَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِىَ ٢٦
कदापि नहीं[9], जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।
وَقِيلَ مَنْ ۜ رَاقٍ ٢٧
और कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?
وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلْفِرَاقُ ٢٨
और उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।
وَٱلْتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ ٢٩
और पिंडली, पिंडली[10] के साथ लिपट जाएगी।
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمَسَاقُ ٣٠
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।
فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ ٣١
तो न उसने (सत्य को) माना और न नमाज़ पढ़ी।
وَلَـٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ٣٢
लेकिन उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ ٣٣
फिर अकड़ता हुआ अपने परिजनों की ओर गया।
أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰ ٣٤
तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
ثُمَّ أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰٓ ٣٥
फिर तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَـٰنُ أَن يُتْرَكَ سُدًى ٣٦
क्या इनसान समझता है कि उसे यूँ ही बेकार छोड़ दिया जायेगा?[11]
أَلَمْ يَكُ نُطْفَةً مِّن مَّنِىٍّ يُمْنَىٰ ٣٧
क्या वह वीर्य की एक बूंद नहीं था, जो (गर्भाशय में) गिराई जाती है?
ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ ٣٨
फिर वह जमे हुए रक्त का टुकड़ा हुआ, फिर अल्लाह ने पैदा किया और दुरुस्त बनाया।
فَجَعَلَ مِنْهُ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰٓ ٣٩
फिर उसने उससे दो प्रकार : नर और मादा बनाए।
أَلَيْسَ ذَٰلِكَ بِقَـٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحْـِۧىَ ٱلْمَوْتَىٰ ٤٠
क्या वह इसमें समर्थ नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?
ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए क़ुरआन सहेजें · पठन योजना बनाएँ
मूल अरबी: Tanzil Uthmani v1.1. अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5.
सभी 6,236 आयत संदर्भों को स्रोत से मिलाकर जाँचा गया है। यह तकनीकी अखंडता जाँच है, स्वतंत्र विद्वत समीक्षा नहीं। आरंभ की बिस्मिल्लाहें उसी रूप में सुरक्षित रखी गई हैं जिस रूप में मिली थीं।
# PLEASE DO NOT REMOVE OR CHANGE THIS COPYRIGHT BLOCK
#====================================================================
#
# Tanzil Quran Text (Uthmani, Version 1.1)
# Copyright (C) 2007-2026 Tanzil Project
# License: Creative Commons Attribution 3.0
#
# This copy of the Quran text is carefully produced, highly
# verified and continuously monitored by a group of specialists
# at Tanzil Project.
#
# TERMS OF USE:
#
# - Permission is granted to copy and distribute verbatim copies
# of this text, but CHANGING IT IS NOT ALLOWED.
#
# - This Quran text can be used in any website or application,
# provided that its source (Tanzil Project) is clearly indicated,
# and a link is made to tanzil.net to enable users to keep
# track of changes.
#
# - This copyright notice shall be included in all verbatim copies
# of the text, and shall be reproduced appropriately in all files
# derived from or containing substantial portion of this text.
#
# Please check updates at: http://tanzil.net/updates/
#
#====================================================================
पूरा स्रोत-विवरण और अनुमतियाँHindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
Translated by Azizul Haq Al-Omari.
स्रोत संस्करण: 1.1.5 · 2025-08-05
QuranEnc.com · अर्थों का अनुवाद
स्रोत अनुमतियाँ · अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ
यह भाषा संस्करण क़ुरआन के एक नामित प्रकाशित अनुवाद का उपयोग करता है, धर्मग्रंथ के स्वचालित अनुवाद का नहीं।
इंटरफ़ेस का अनुवाद AI की सहायता से किया गया है। स्वतंत्र मातृभाषी समीक्षा लंबित है। अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ · मूल अंग्रेज़ी पढ़ें