सूरह 81 · 29 आयतें · मक्की

At-Takwir

अत-तकवीर

التكوير
Quran.com पर सुनें और अध्ययन करें
81:1पृष्ठ 586 · जुज़ 30

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِذَا ٱلشَّمْسُ كُوِّرَتْ ۝١

जब सूर्य लपेट दिया जाएगा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:2पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتْ ۝٢

और जब सितारे प्रकाश रहित हो जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:3पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْجِبَالُ سُيِّرَتْ ۝٣

और जब पर्वत चलाए जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:4पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْعِشَارُ عُطِّلَتْ ۝٤

और जब गाभिन ऊँटनियाँ छोड़ दी जाएँगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:5पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْوُحُوشُ حُشِرَتْ ۝٥

और जब जंगली जानवर एकत्रित किए जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:6पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْبِحَارُ سُجِّرَتْ ۝٦

और जब सागर भड़काए जाएँगे।[1]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[1] (1-6) इनमें प्रलय के प्रथम चरण में ब्रह्मांड में जो उथल-पुथल होगी, उसको दिखाया गया है कि आकाश, धरती और पर्वत, सागर तथा जीव जंतुओं की क्या दशा होगी। और माया मोह में पड़ा इनसान इसी संसार में अपने प्रियवर धन से कैसा बेपरवाह हो जाएगा। वन पशु भी भय के मारे एकत्र हो जाएँगे। सागरों के जल-प्लावन से धरती पर जल ही जल दिखाई देगा।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:7पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتْ ۝٧

और जब प्राण मिला दिए जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:8पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْمَوْءُۥدَةُ سُئِلَتْ ۝٨

और जब जीवित गाड़ी गई लड़की से पूछा जाएगा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:9पृष्ठ 586 · जुज़ 30

بِأَىِّ ذَنۢبٍ قُتِلَتْ ۝٩

कि वह किस अपराध के कारण मारी गई?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:10पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتْ ۝١٠

तथा जब कर्मपत्र (आमाल नामे) फैला दिए जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:11पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتْ ۝١١

और जब आकाश उधेड़ दिया जाएगा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:12पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْجَحِيمُ سُعِّرَتْ ۝١٢

और जब जहन्नम दहकाई जाएगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:13पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَإِذَا ٱلْجَنَّةُ أُزْلِفَتْ ۝١٣

और जब जन्नत क़रीब लाई जाएगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:14पृष्ठ 586 · जुज़ 30

عَلِمَتْ نَفْسٌ مَّآ أَحْضَرَتْ ۝١٤

तो प्रत्येक प्राणी जान लेगा कि वह क्या लेकर आया है।[2]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[2] (7-14) इन आयतों में प्रलय के दूसरे चरण की दशा को दर्शाया गया है कि इनसानों की आस्था और कर्मों के अनुसार श्रेणियाँ बनेंगी। नृशंसितों (मज़लूमों) के साथ न्याय किया जाएगा। कर्म-पत्र खोल दिए जाएँगे। नरक भड़काई जाएगी। स्वर्ग सामने कर दिया जाएगा। और उस समय सभी को वास्तविकता का ज्ञान हो जाएगा। इस्लाम के उदय के समय अरब में कुछ लोग पुत्रियों को जन्म लेते ही जीवित गाड़ दिया करते थे। इस्लाम ने नारियों को जीवन प्रदान किया। और उन्हें जीवित गाड़ देने को घोर अपराध घोषित किया। आयत संख्या 8 में उन्हीं नृशंस अपराधियों को धिक्कारा गया है।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:15पृष्ठ 586 · जुज़ 30

فَلَآ أُقْسِمُ بِٱلْخُنَّسِ ۝١٥

मैं क़सम खाता हूँ पीछे हटने वाले सितारों की।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:16पृष्ठ 586 · जुज़ 30

ٱلْجَوَارِ ٱلْكُنَّسِ ۝١٦

चलने वाले, छिप जाने वाले तारों की।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:17पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَٱلَّيْلِ إِذَا عَسْعَسَ ۝١٧

और रात की (क़सम), जब वह आती और जाती है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:18पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَٱلصُّبْحِ إِذَا تَنَفَّسَ ۝١٨

तथा सुबह की, जब वह रौशन होने लगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:19पृष्ठ 586 · जुज़ 30

إِنَّهُۥ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ۝١٩

निःसंदेह यह (क़ुरआन) एक आदरणीय संदेशवाहक की लाई हुई वाणी है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:20पृष्ठ 586 · जुज़ 30

ذِى قُوَّةٍ عِندَ ذِى ٱلْعَرْشِ مَكِينٍ ۝٢٠

जो शक्तिशाली है, अर्श (सिंहासन) वाले के पास उच्च पद वाला है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:21पृष्ठ 586 · जुज़ 30

مُّطَاعٍ ثَمَّ أَمِينٍ ۝٢١

उसकी वहाँ (आसमानों में) बात मानी जाती है और बड़ा विश्वसनीय है।[3]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[3] (15-21) तारों की व्यवस्था गति तथा अँधेरे के पश्चात् नियमित रूप से उजाला की शपथ इस बात की गवाही है कि क़ुरआन ज्योतिष की बकवास नहीं। बल्कि यह ईश-वाणी है। जिसको एक शक्तिशाली तथा सम्मान वाला फ़रिश्ता लेकर मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास आया। और अमानतदारी से इसे पहुँचाया।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:22पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجْنُونٍ ۝٢٢

और तुम्हारा साथी कोई दीवाना नहीं हैं।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:23पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَلَقَدْ رَءَاهُ بِٱلْأُفُقِ ٱلْمُبِينِ ۝٢٣

और निश्चय उन्होंने उस (जिबरील) को स्पष्ट क्षितिज पर देखा है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:24पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَمَا هُوَ عَلَى ٱلْغَيْبِ بِضَنِينٍ ۝٢٤

और वह परोक्ष (ग़ैब) की बातें बताने में कृपण नहीं हैं।[4]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[4] (22-24) इनमें यह चेतावनी दी गई है कि महा ईशदूत (मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) जो सुना रहे हैं, और जो फ़रिश्ता वह़्य (प्रकाशना) लाता है, उन्होंने उसे देखा है। वह परोक्ष की बातें प्रस्तुत कर रहे हैं, कोई ज्योतिष की बात नहीं, जो धिक्कारे शौतान ज्योतिषियों को दिया करते हैं।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:25पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَيْطَـٰنٍ رَّجِيمٍ ۝٢٥

और यह (क़ुरआन) किसी धिक्कारे हुए शैतान की वाणी नहीं है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:26पृष्ठ 586 · जुज़ 30

فَأَيْنَ تَذْهَبُونَ ۝٢٦

फिर तुम कहाँ जा रहे हो?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:27पृष्ठ 586 · जुज़ 30

إِنْ هُوَ إِلَّا ذِكْرٌ لِّلْعَـٰلَمِينَ ۝٢٧

यह तो समस्त संसार वालों के लिए एक उपदेश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:28पृष्ठ 586 · जुज़ 30

لِمَن شَآءَ مِنكُمْ أَن يَسْتَقِيمَ ۝٢٨

उसके लिए, जो तुममें से सीधे मार्ग पर चलना चाहे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
81:29पृष्ठ 586 · जुज़ 30

وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلْعَـٰلَمِينَ ۝٢٩

तथा तुम कुछ नहीं चाह सकते, सिवाय इसके कि सर्व संसार का पालनहार अल्लाह चाहे।[5]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[5] (27-29) इन साक्ष्यों के पश्चात सावधान किया गया है कि क़ुरआन मात्र याद-दहानी है। इस विश्व में इसके सत्य होने के सभी लक्षण सबके सामने हैं। इनका अध्ययन करके स्वयं सत्य की राह अपना लो, अन्यथा अपना ही बिगाड़ोगे।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन

ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए क़ुरआन सहेजें · पठन योजना बनाएँ

पाठ स्रोत और सटीकता

मूल अरबी: Tanzil Uthmani v1.1. अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5.

सभी 6,236 आयत संदर्भों को स्रोत से मिलाकर जाँचा गया है। यह तकनीकी अखंडता जाँच है, स्वतंत्र विद्वत समीक्षा नहीं। आरंभ की बिस्मिल्लाहें उसी रूप में सुरक्षित रखी गई हैं जिस रूप में मिली थीं।

# PLEASE DO NOT REMOVE OR CHANGE THIS COPYRIGHT BLOCK
#====================================================================
#
#  Tanzil Quran Text (Uthmani, Version 1.1)
#  Copyright (C) 2007-2026 Tanzil Project
#  License: Creative Commons Attribution 3.0
#
#  This copy of the Quran text is carefully produced, highly 
#  verified and continuously monitored by a group of specialists 
#  at Tanzil Project.
#
#  TERMS OF USE:
#
#  - Permission is granted to copy and distribute verbatim copies 
#    of this text, but CHANGING IT IS NOT ALLOWED.
#
#  - This Quran text can be used in any website or application, 
#    provided that its source (Tanzil Project) is clearly indicated, 
#    and a link is made to tanzil.net to enable users to keep
#    track of changes.
#
#  - This copyright notice shall be included in all verbatim copies 
#    of the text, and shall be reproduced appropriately in all files 
#    derived from or containing substantial portion of this text.
#
#  Please check updates at: http://tanzil.net/updates/
#
#====================================================================
पूरा स्रोत-विवरण और अनुमतियाँ

अनुवाद स्रोत

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
Translated by Azizul Haq Al-Omari.
स्रोत संस्करण: 1.1.5 · 2025-08-05

QuranEnc.com · अर्थों का अनुवाद

स्रोत अनुमतियाँ · अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ

यह भाषा संस्करण क़ुरआन के एक नामित प्रकाशित अनुवाद का उपयोग करता है, धर्मग्रंथ के स्वचालित अनुवाद का नहीं।

इंटरफ़ेस का अनुवाद AI की सहायता से किया गया है। स्वतंत्र मातृभाषी समीक्षा लंबित है। अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ · मूल अंग्रेज़ी पढ़ें