सूरह 79 · 46 आयतें · मक्की

An-Naazi'aat

अन-नाज़िआत

النازعات
Quran.com पर सुनें और अध्ययन करें
79:1पृष्ठ 583 · जुज़ 30

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلنَّـٰزِعَـٰتِ غَرْقًا ۝١

क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो डूबकर सख़्ती से (प्राण) खींचने वाले हैं!

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:2पृष्ठ 583 · जुज़ 30

وَٱلنَّـٰشِطَـٰتِ نَشْطًا ۝٢

और क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आसानी से (प्राण) निकालने वाले हैं!

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:3पृष्ठ 583 · जुज़ 30

وَٱلسَّـٰبِحَـٰتِ سَبْحًا ۝٣

और क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो तेज़ी से तैरने वाले हैं!

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:4पृष्ठ 583 · जुज़ 30

فَٱلسَّـٰبِقَـٰتِ سَبْقًا ۝٤

फिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो दौड़कर आगे बढ़ने वाले हैं!

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:5पृष्ठ 583 · जुज़ 30

فَٱلْمُدَبِّرَٰتِ أَمْرًا ۝٥

फिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आदेश को क्रियान्वित करने वाले हैं![1]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[1] (1-5) यहाँ से बताया गया है कि प्रलय का आरंभ भारी भूकंप से होगा और दूसरे ही क्षण सब जीवित होकर धरती के ऊपर होंगे।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:6पृष्ठ 583 · जुज़ 30

يَوْمَ تَرْجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ ۝٦

जिस दिन काँपने वाली (अर्थात् धरती) काँप उठेगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:7पृष्ठ 583 · जुज़ 30

تَتْبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ ۝٧

उसके पीछे आएगी पीछे आने वाली।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:8पृष्ठ 583 · जुज़ 30

قُلُوبٌ يَوْمَئِذٍ وَاجِفَةٌ ۝٨

उस दिन कई दिल धड़कने वाले होंगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:9पृष्ठ 583 · जुज़ 30

أَبْصَـٰرُهَا خَـٰشِعَةٌ ۝٩

उनकी आँखें झुकी हुई होंगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:10पृष्ठ 583 · जुज़ 30

يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرْدُودُونَ فِى ٱلْحَافِرَةِ ۝١٠

वे कहते हैं : क्या हम निश्चय पहली स्थिति में लौटाए जाने वाले हैं?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:11पृष्ठ 583 · जुज़ 30

أَءِذَا كُنَّا عِظَـٰمًا نَّخِرَةً ۝١١

क्या जब हम सड़ी-गली हड्डियाँ हो जाएँगे?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:12पृष्ठ 583 · जुज़ 30

قَالُوا۟ تِلْكَ إِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ ۝١٢

उन्होंने कहा : यह तो उस समय घाटे वाला लौटना होगा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:13पृष्ठ 583 · जुज़ 30

فَإِنَّمَا هِىَ زَجْرَةٌ وَٰحِدَةٌ ۝١٣

वह तो केवल एक डाँट होगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:14पृष्ठ 583 · जुज़ 30

فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ ۝١٤

फिर एकाएक वे (जीवित होकर) धरती के ऊपर होंगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:15पृष्ठ 583 · जुज़ 30

هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ ۝١٥

(ऐ नबी!) क्या आपके पास मूसा की बात पहुँची है?[2]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[2] (6-15) इन आयतों में प्रलय दिवस का चित्र पेश किया गया है। और काफ़िरों की स्थिति बताई गई है कि वे उस दिन किस प्रकार अपने आपको एक खुले मैदान में पाएँगे।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:16पृष्ठ 584 · जुज़ 30

إِذْ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلْوَادِ ٱلْمُقَدَّسِ طُوًى ۝١٦

जब उसके पालनहार ने उसे पवित्र घाटी 'तुवा' में पुकारा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:17पृष्ठ 584 · जुज़ 30

ٱذْهَبْ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ ۝١٧

फ़िरऔन के पास जाओ, निश्चय वह हद से बढ़ गया है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:18पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَقُلْ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ ۝١٨

फिर उससे कहो : क्या तुझे इस बात की इच्छा है कि तू पवित्र हो जाए?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:19पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَأَهْدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخْشَىٰ ۝١٩

और मैं तेरे पालनहार की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ, तो तू डर जाए?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:20पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَأَرَىٰهُ ٱلْـَٔايَةَ ٱلْكُبْرَىٰ ۝٢٠

फिर उसे सबसे बड़ी निशानी (चमत्कार) दिखाई।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:21पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ ۝٢١

तो उसने झुठला दिया और अवज्ञा की।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:22पृष्ठ 584 · जुज़ 30

ثُمَّ أَدْبَرَ يَسْعَىٰ ۝٢٢

फिर वह पलटा (मूसा अलैहिस्सलाम के विरोध का) प्रयास करते हुए।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:23पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَحَشَرَ فَنَادَىٰ ۝٢٣

फिर उसने (लोगों को) एकत्रित किया। फिर पुकारा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:24पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلْأَعْلَىٰ ۝٢٤

तो उसने कहा : मैं तुम्हारा सबसे ऊँचा पालनहार हूँ।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:25पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلْـَٔاخِرَةِ وَٱلْأُولَىٰٓ ۝٢٥

तो अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की यातना में पकड़ लिया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:26पृष्ठ 584 · जुज़ 30

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَعِبْرَةً لِّمَن يَخْشَىٰٓ ۝٢٦

निःसंदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए शिक्षा है, जो डरता है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:27पृष्ठ 584 · जुज़ 30

ءَأَنتُمْ أَشَدُّ خَلْقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُ ۚ بَنَىٰهَا ۝٢٧

क्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन है या आकाश को, जिसे उसने बनाया।[3]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[3] (16-27) यहाँ से प्रलय के होने और पुनः जीवित करने के तर्क आकाश तथा धरती की रचना से दिए जा रहे हैं कि जिस शक्ति ने यह सब बनाया और तुम्हारे जीवन रक्षा की व्यवस्था की है, प्रलय करना और फिर सब को जीवित करना उसके लिए असंभव कैसे हो सकता है? तुम स्वयं विचार करके निर्णय करो।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:28पृष्ठ 584 · जुज़ 30

رَفَعَ سَمْكَهَا فَسَوَّىٰهَا ۝٢٨

उसकी छत को ऊँचा किया, फिर उसे बराबर किया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:29पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَأَغْطَشَ لَيْلَهَا وَأَخْرَجَ ضُحَىٰهَا ۝٢٩

और उसकी रात को अंधेरा कर दिया तथा उसके दिन के प्रकाश को प्रकट कर दिया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:30पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَٱلْأَرْضَ بَعْدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ ۝٣٠

और उसके बाद धरती को बिछाया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:31पृष्ठ 584 · जुज़ 30

أَخْرَجَ مِنْهَا مَآءَهَا وَمَرْعَىٰهَا ۝٣١

उससे उसका पानी और उसका चारा निकाला।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:32पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَٱلْجِبَالَ أَرْسَىٰهَا ۝٣٢

और पर्वतों को गाड़ दिया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:33पृष्ठ 584 · जुज़ 30

مَتَـٰعًا لَّكُمْ وَلِأَنْعَـٰمِكُمْ ۝٣٣

तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:34पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلْكُبْرَىٰ ۝٣٤

फिर जब बड़ी आपदा (क़ियामत) आ जाएगी।[4]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[4] (28-34) 'बड़ी आपदा' प्रलय को कहा गया है जो उसकी घोर स्थिति का चित्रण है।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:35पृष्ठ 584 · जुज़ 30

يَوْمَ يَتَذَكَّرُ ٱلْإِنسَـٰنُ مَا سَعَىٰ ۝٣٥

जिस दिन इनसान अपने किए को याद करेगा।[5]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[5] (35) यह प्रलय का तीसरा चरण होगा जबकि वह सामने होगी। उस दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपने सांसारिक कर्म याद आएँगे और कर्मानुसार जिसने सत्य धर्म की शिक्षा का पालन किया होगा उसे स्वर्ग का सुख मिलेगा और जिसने सत्य धर्म और नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को नकारा और मनमानी धर्म और कर्म किया होगा वह नरक का स्थायी दुःख भोगेगा।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:36पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَبُرِّزَتِ ٱلْجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ ۝٣٦

और देखने वाले के लिए जहन्नम सामने कर दी जाएगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:37पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَأَمَّا مَن طَغَىٰ ۝٣٧

तो जो व्यक्ति हद से बढ़ गया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:38पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَءَاثَرَ ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا ۝٣٨

और उसने सांसारिक जीवन को वरीयता दी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:39पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَإِنَّ ٱلْجَحِيمَ هِىَ ٱلْمَأْوَىٰ ۝٣٩

तो निःसंदेह जहन्नम ही उसका ठिकाना है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:40पृष्ठ 584 · जुज़ 30

وَأَمَّا مَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفْسَ عَنِ ٱلْهَوَىٰ ۝٤٠

लेकिन जो अपने पालनहार के समक्ष खड़ा होने से डर गया तथा अपने मन को बुरी इच्छा से रोक लिया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:41पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فَإِنَّ ٱلْجَنَّةَ هِىَ ٱلْمَأْوَىٰ ۝٤١

तो निःसंदेह जन्नत ही उसका ठिकाना है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:42पृष्ठ 584 · जुज़ 30

يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرْسَىٰهَا ۝٤٢

वे आपसे क़ियामत के बारे में पूछते हैं कि वह कब घटित होगी?[6]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[6] (42) काफ़िरों का यह प्रश्न समय जानने के लिए नहीं, बल्कि हँसी उड़ाने के लिए था।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:43पृष्ठ 584 · जुज़ 30

فِيمَ أَنتَ مِن ذِكْرَىٰهَآ ۝٤٣

आपका उसके उल्लेख करने से क्या संबंध है?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:44पृष्ठ 584 · जुज़ 30

إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ ۝٤٤

उस (के ज्ञान) की अंतिमता तुम्हारे पालनहार ही की ओर है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:45पृष्ठ 584 · जुज़ 30

إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخْشَىٰهَا ۝٤٥

आप तो केवल उसे डराने वाले हैं, जो उससे डरता है।[7]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[7] (45) इस आयत में कहा गया है कि (ऐ नबी!) सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम आप का दायित्व मात्र उस दिन से सावधान करना है। धर्म बलपूर्वक मनवाने के लिए नहीं। जो नहीं मानेगा, उसे स्वयं उस दिन समझ में आ जाएगा कि उसने क्षण भर के सांसारिक जीवन के स्वार्थ के लिए अपना स्थायी सुख खो दिया। और उस समय पछतावे का कुछ लाभ नहीं होगा।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
79:46पृष्ठ 584 · जुज़ 30

كَأَنَّهُمْ يَوْمَ يَرَوْنَهَا لَمْ يَلْبَثُوٓا۟ إِلَّا عَشِيَّةً أَوْ ضُحَىٰهَا ۝٤٦

जिस दिन वे उसे देखेंगे, तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) केवल एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे हैं।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन

ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए क़ुरआन सहेजें · पठन योजना बनाएँ

पाठ स्रोत और सटीकता

मूल अरबी: Tanzil Uthmani v1.1. अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5.

सभी 6,236 आयत संदर्भों को स्रोत से मिलाकर जाँचा गया है। यह तकनीकी अखंडता जाँच है, स्वतंत्र विद्वत समीक्षा नहीं। आरंभ की बिस्मिल्लाहें उसी रूप में सुरक्षित रखी गई हैं जिस रूप में मिली थीं।

# PLEASE DO NOT REMOVE OR CHANGE THIS COPYRIGHT BLOCK
#====================================================================
#
#  Tanzil Quran Text (Uthmani, Version 1.1)
#  Copyright (C) 2007-2026 Tanzil Project
#  License: Creative Commons Attribution 3.0
#
#  This copy of the Quran text is carefully produced, highly 
#  verified and continuously monitored by a group of specialists 
#  at Tanzil Project.
#
#  TERMS OF USE:
#
#  - Permission is granted to copy and distribute verbatim copies 
#    of this text, but CHANGING IT IS NOT ALLOWED.
#
#  - This Quran text can be used in any website or application, 
#    provided that its source (Tanzil Project) is clearly indicated, 
#    and a link is made to tanzil.net to enable users to keep
#    track of changes.
#
#  - This copyright notice shall be included in all verbatim copies 
#    of the text, and shall be reproduced appropriately in all files 
#    derived from or containing substantial portion of this text.
#
#  Please check updates at: http://tanzil.net/updates/
#
#====================================================================
पूरा स्रोत-विवरण और अनुमतियाँ

अनुवाद स्रोत

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
Translated by Azizul Haq Al-Omari.
स्रोत संस्करण: 1.1.5 · 2025-08-05

QuranEnc.com · अर्थों का अनुवाद

स्रोत अनुमतियाँ · अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ

यह भाषा संस्करण क़ुरआन के एक नामित प्रकाशित अनुवाद का उपयोग करता है, धर्मग्रंथ के स्वचालित अनुवाद का नहीं।

इंटरफ़ेस का अनुवाद AI की सहायता से किया गया है। स्वतंत्र मातृभाषी समीक्षा लंबित है। अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ · मूल अंग्रेज़ी पढ़ें