सूरह 77 · 50 आयतें · मक्की

Al-Mursalaat

अल-मुरसलात

المرسلات
Quran.com पर सुनें और अध्ययन करें
77:1पृष्ठ 580 · जुज़ 29

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلْمُرْسَلَـٰتِ عُرْفًا ۝١

क़सम है उन हवाओं की जो निरंतर भेजी जाती हैं!

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:2पृष्ठ 580 · जुज़ 29

فَٱلْعَـٰصِفَـٰتِ عَصْفًا ۝٢

फिर बहुत तेज़ चलने वाली हवाओं की क़सम!

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:3पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَٱلنَّـٰشِرَٰتِ نَشْرًا ۝٣

और बादलों को फैलाने वाली हवाओं[1] की क़सम!

अनुवाद टिप्पणियाँ
[1] अर्थात जो हवाएँ अल्लाह के आदेशानुसार बादलों को फैलाती हैं।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:4पृष्ठ 580 · जुज़ 29

فَٱلْفَـٰرِقَـٰتِ فَرْقًا ۝٤

फिर सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़[2] के साथ उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

अनुवाद टिप्पणियाँ
[2] अर्थात सत्यासत्य तथा वैध और अवैध के बीच अंतर करने के लिए आदेश लाते हैं।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:5पृष्ठ 580 · जुज़ 29

فَٱلْمُلْقِيَـٰتِ ذِكْرًا ۝٥

फिर वह़्य[3] लेकर उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

अनुवाद टिप्पणियाँ
[3] अर्थात जो वह़्य (प्रकाशना) ग्रहण करके उसे रसूलों तक पहुँचाते हैं।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:6पृष्ठ 580 · जुज़ 29

عُذْرًا أَوْ نُذْرًا ۝٦

उज़्र (बहाना) समाप्त करने या डराने[4] के लिए।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[4] अर्थात ईमान लाने वालों के लिये क्षमा का वचन तथा काफ़िरों के लिये यातना की सूचना लाते हैं।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:7पृष्ठ 580 · जुज़ 29

إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعٌ ۝٧

निःसंदेह तुमसे जिस चीज़ का वादा किया जाता है, निश्चय वह होकर रहने वाली है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:8पृष्ठ 580 · जुज़ 29

فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتْ ۝٨

फिर जब तारे मिटा दिए जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:9पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتْ ۝٩

और जब आकाश फाड़ दिया जाएगा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:10पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَإِذَا ٱلْجِبَالُ نُسِفَتْ ۝١٠

और जब पर्वत उड़ा दिए जाएँगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:11पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتْ ۝١١

और जब रसूलों को निर्धारित समय पर एकत्र किया जाएगा।[5]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[5] उनके तथा उनके समुदायों के बीच निर्णय करने के लिए, और रसूल गवाही देंगे।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:12पृष्ठ 580 · जुज़ 29

لِأَىِّ يَوْمٍ أُجِّلَتْ ۝١٢

किस दिन के लिए वे विलंबित किए गए हैं?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:13पृष्ठ 580 · जुज़ 29

لِيَوْمِ ٱلْفَصْلِ ۝١٣

निर्णय के दिन के लिए।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:14पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ ۝١٤

और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि निर्णय का दिन क्या है?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:15पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝١٥

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:16पृष्ठ 580 · जुज़ 29

أَلَمْ نُهْلِكِ ٱلْأَوَّلِينَ ۝١٦

क्या हमने पहलों को विनष्ट नहीं किया?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:17पृष्ठ 580 · जुज़ 29

ثُمَّ نُتْبِعُهُمُ ٱلْـَٔاخِرِينَ ۝١٧

फिर हम उनके पीछे बाद वालों को भेजेंगे।[6]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[6] अर्थात उन्हीं के समान यातना ग्रस्त कर देंगे।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:18पृष्ठ 580 · जुज़ 29

كَذَٰلِكَ نَفْعَلُ بِٱلْمُجْرِمِينَ ۝١٨

हम अपराधियों के साथ ऐसा ही करते हैं।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:19पृष्ठ 580 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝١٩

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:20पृष्ठ 581 · जुज़ 29

أَلَمْ نَخْلُقكُّم مِّن مَّآءٍ مَّهِينٍ ۝٢٠

क्या हमने तुम्हें एक तुच्छ पानी से पैदा नहीं किया?

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:21पृष्ठ 581 · जुज़ 29

فَجَعَلْنَـٰهُ فِى قَرَارٍ مَّكِينٍ ۝٢١

फिर हमने उसे एक सुरक्षित ठिकाने में रखा।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:22पृष्ठ 581 · जुज़ 29

إِلَىٰ قَدَرٍ مَّعْلُومٍ ۝٢٢

एक ज्ञात अवधि तक।[7]

अनुवाद टिप्पणियाँ
[7] अर्थात गर्भ की अवधि तक।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:23पृष्ठ 581 · जुज़ 29

فَقَدَرْنَا فَنِعْمَ ٱلْقَـٰدِرُونَ ۝٢٣

फिर हमने अनुमान[8] लगाया, तो हम क्या ही अच्छा अनुमान लगाने वाले हैं।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[8] अर्थात मानव शरीर की संरचना और उसके अंगों का।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:24पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٢٤

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:25पृष्ठ 581 · जुज़ 29

أَلَمْ نَجْعَلِ ٱلْأَرْضَ كِفَاتًا ۝٢٥

क्या हमने धरती को समेटने[9] वाली नहीं बनाया?

अनुवाद टिप्पणियाँ
[9] अर्थात जब तक लोग जीवित रहते हैं, तो उसके ऊपर रहते तथा बसते हैं और मरण के पश्चात उसी में चले जाते हैं।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:26पृष्ठ 581 · जुज़ 29

أَحْيَآءً وَأَمْوَٰتًا ۝٢٦

जीवित और मृत लोगों को।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:27पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَجَعَلْنَا فِيهَا رَوَٰسِىَ شَـٰمِخَـٰتٍ وَأَسْقَيْنَـٰكُم مَّآءً فُرَاتًا ۝٢٧

तथा हमने उसमें ऊँचे पर्वत बनाए और हमने तुम्हें मीठा पानी पिलाया।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:28पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٢٨

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:29पृष्ठ 581 · जुज़ 29

ٱنطَلِقُوٓا۟ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ ۝٢٩

(कहा जाएगा :) उस चीज़ की ओर चलो, जिसे तुम झुठलाते थे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:30पृष्ठ 581 · जुज़ 29

ٱنطَلِقُوٓا۟ إِلَىٰ ظِلٍّ ذِى ثَلَـٰثِ شُعَبٍ ۝٣٠

एक छाया[10] की ओर चलो, जो तीन शाखाओं वाली है।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[10] छाया से अभिप्राय नरक के धुँवे की छाया है, जो तीन दिशाओं में फैली होगी।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:31पृष्ठ 581 · जुज़ 29

لَّا ظَلِيلٍ وَلَا يُغْنِى مِنَ ٱللَّهَبِ ۝٣١

जो न छाया देगी और न ज्वाला से बचाएगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:32पृष्ठ 581 · जुज़ 29

إِنَّهَا تَرْمِى بِشَرَرٍ كَٱلْقَصْرِ ۝٣٢

निःसंदेह वह (आग) भवन के समान चिंगारियाँ फेंकेगी।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:33पृष्ठ 581 · जुज़ 29

كَأَنَّهُۥ جِمَـٰلَتٌ صُفْرٌ ۝٣٣

जैसे वे पीले ऊँट हों।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:34पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٣٤

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:35पृष्ठ 581 · जुज़ 29

هَـٰذَا يَوْمُ لَا يَنطِقُونَ ۝٣٥

यह वह दिन है कि वे बोल[11] नहीं सकेंगे।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[11] अर्थात उनके विरुद्ध ऐसे तर्क प्रस्तुत कर दिए जाएँगे कि वे अवाक रह जाएँगे।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:36पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَلَا يُؤْذَنُ لَهُمْ فَيَعْتَذِرُونَ ۝٣٦

और न उन्हें अनुमति दी जाएगी कि वे उज़्र (कारण) पेश करें।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:37पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٣٧

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:38पृष्ठ 581 · जुज़ 29

هَـٰذَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ ۖ جَمَعْنَـٰكُمْ وَٱلْأَوَّلِينَ ۝٣٨

यह निर्णय का दिन है। हमने तुम्हें और पहलों को एकत्र कर दिया है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:39पृष्ठ 581 · जुज़ 29

فَإِن كَانَ لَكُمْ كَيْدٌ فَكِيدُونِ ۝٣٩

तो यदि तुम्हारे पास कोई चाल[12] हो, तो मेरे विरुद्ध चलो।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[12] अर्थात मेरी पकड़ से बचने की।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:40पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٤٠

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:41पृष्ठ 581 · जुज़ 29

إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى ظِلَـٰلٍ وَعُيُونٍ ۝٤١

निश्चय डरने वाले लोग छाँवों तथा स्रोतों में होंगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:42पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشْتَهُونَ ۝٤٢

तथा फलों में, जिसमें से वे चाहेंगे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:43पृष्ठ 581 · जुज़ 29

كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ ۝٤٣

(तथा उनसे कहा जाएगा :) मज़े से खाओ और पियो, उसके बदले जो तुम किया करते थे।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:44पृष्ठ 581 · जुज़ 29

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ۝٤٤

हम सदाचारियों को इसी तरह बदला प्रदान करते हैं।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:45पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٤٥

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:46पृष्ठ 581 · जुज़ 29

كُلُوا۟ وَتَمَتَّعُوا۟ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجْرِمُونَ ۝٤٦

(ऐ झुठलाने वालो!) तुम खा लो तथा थोड़ा-सा[13] आनंद ले लो। निश्चय तुम अपराधी हो।

अनुवाद टिप्पणियाँ
[13] अर्थात सांसारिक जीवन में।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:47पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٤٧

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:48पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرْكَعُوا۟ لَا يَرْكَعُونَ ۝٤٨

तथा जब उनसे कहा जाता है कि (अल्लाह के आगे) झुको, तो वे नहीं झुकते।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:49पृष्ठ 581 · जुज़ 29

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ۝٤٩

उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन
77:50पृष्ठ 581 · जुज़ 29

فَبِأَىِّ حَدِيثٍۭ بَعْدَهُۥ يُؤْمِنُونَ ۝٥٠

फिर इस (क़ुरआन) के बाद वे किस बात पर ईमान[14] लाएँगे?

अनुवाद टिप्पणियाँ
[14] अर्थात जब अल्लाह की अंतिम पुस्तक पर ईमान नहीं लाते, तो फिर कोई दूसरी पुस्तक नहीं हो सकती, जिस पर वे ईमान लाएँ। इसलिए कि अब और कोई पुस्तक आसमान से आने वाली नहीं है।
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5
मेरा चिंतन

ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए क़ुरआन सहेजें · पठन योजना बनाएँ

पाठ स्रोत और सटीकता

मूल अरबी: Tanzil Uthmani v1.1. अर्थों का अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari · QuranEnc.com · v1.1.5.

सभी 6,236 आयत संदर्भों को स्रोत से मिलाकर जाँचा गया है। यह तकनीकी अखंडता जाँच है, स्वतंत्र विद्वत समीक्षा नहीं। आरंभ की बिस्मिल्लाहें उसी रूप में सुरक्षित रखी गई हैं जिस रूप में मिली थीं।

# PLEASE DO NOT REMOVE OR CHANGE THIS COPYRIGHT BLOCK
#====================================================================
#
#  Tanzil Quran Text (Uthmani, Version 1.1)
#  Copyright (C) 2007-2026 Tanzil Project
#  License: Creative Commons Attribution 3.0
#
#  This copy of the Quran text is carefully produced, highly 
#  verified and continuously monitored by a group of specialists 
#  at Tanzil Project.
#
#  TERMS OF USE:
#
#  - Permission is granted to copy and distribute verbatim copies 
#    of this text, but CHANGING IT IS NOT ALLOWED.
#
#  - This Quran text can be used in any website or application, 
#    provided that its source (Tanzil Project) is clearly indicated, 
#    and a link is made to tanzil.net to enable users to keep
#    track of changes.
#
#  - This copyright notice shall be included in all verbatim copies 
#    of the text, and shall be reproduced appropriately in all files 
#    derived from or containing substantial portion of this text.
#
#  Please check updates at: http://tanzil.net/updates/
#
#====================================================================
पूरा स्रोत-विवरण और अनुमतियाँ

अनुवाद स्रोत

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari
Translated by Azizul Haq Al-Omari.
स्रोत संस्करण: 1.1.5 · 2025-08-05

QuranEnc.com · अर्थों का अनुवाद

स्रोत अनुमतियाँ · अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ

यह भाषा संस्करण क़ुरआन के एक नामित प्रकाशित अनुवाद का उपयोग करता है, धर्मग्रंथ के स्वचालित अनुवाद का नहीं।

इंटरफ़ेस का अनुवाद AI की सहायता से किया गया है। स्वतंत्र मातृभाषी समीक्षा लंबित है। अनुवाद संबंधी समस्या बताएँ · मूल अंग्रेज़ी पढ़ें